मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशवासियों को दे रहे विकास योजनाओं की सौगात-किरण सिंह

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यो एवं प्रदेश भर में चलायी जा रही जनहित की योजनाओं का सम्मान समारोह भाजपा नेत्री किरण सिंह के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुभाषनगर के राजमहल बेंकट हॉल त्रिमूति नगर में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री किरण सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं की सौगात प्रदेशवासियों को लगातार दे रहे हैं। जनहित की योजनाएं लगातार संचालित हैं।

प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में प्रदेश के मुख्यमंत्री निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। किरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी कानून, भू कानून, समान नागरिक संहिता जैसे निर्णय लेकर प्रदेश को मजबूती प्रदान करने का काम किया है। उत्तराखंड के पढ़े लिखे नौजवानों एवं महिलाओं को स्वरोजगारों से जोड़ने का काम भी प्रदेश के मुखिया द्वारा किया जा रहा है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता राज्य एवं केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार लगातार कर रहे हैं। पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान मिल रहा है।

महिला सुरक्षा को लेकर भी प्रदेश सरकार सजग है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र निवासियों का आभार जताया। भाजपा के वरिष्ठ नेता पीके अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास के नए आयाम रच रहे हैं। अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। भाजपा नेत्री किरण सिंह भाजपा के विकास कार्यो एवं प्रदेश में संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार भी लगातार कर रही हैं।

इस अवसर पर लक्ष्मी अग्रवाल, सुभाष चंचल, प्रेमचंद सैनी, शीतल पुंडीर, बबीता, अनिता शर्मा, महावीर चौधरी, सुरेंद्र ठाकुर, अनिल राणा, धर्मेन्द्र प्रधान, नीरज अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, आशीष मेहता, गौरव अग्रवाल, संजीव चौधरी, कुलवंत चढ्ढा, रूबी सिंह, गीता सिंह, सीमा चौधरी, पुष्पा चौधरी, जसविन्दर कौर, राजेश्वरी देवी, शांति, दीप्ति, रीना यादव, अनन्या सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *