तनवीर
हरिद्वार, 24 जनवरी। चिन्मय डिग्री कालेज में चुनाव साक्षरता क्लब द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कालेज के सचिव आलोक कुमार शुक्ला, प्राचार्य डा.पी.के शर्मा, डा.आनंद शंकर सिंह, एसएफएस की निर्देशिका डा.मधु शर्मा एवं चुनाव साक्षरता क्लब के सदस्य निवेदिता सिंह, प्रणिता भट्ट की देखरेख में वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम शीर्षक पर आधारित प्रतियोगिता में बीएससी 6 सेमेस्टर माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा वैष्णवी सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सचिव ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक नागरिक से अपने मत का विवेकपूर्ण प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि एक सशक्त और उत्तरदायी लोकतंत्र के निर्माण की हमारी जिम्मेदारी भी है।


