तनवीर
हरिद्वार, 9 जुलाई। नगर कोतवाली पुलिस की रोड़ी बेलवाला पुलिस चैकी टीम ने चोरी की योजना बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से यात्रीयों की जेब काटने के लिए रखे गए ब्लेड बरामद हुए हैं। रोड़ी बेलवाला चौकी इंचार्ज एसआई अंशुल अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ मेले के दृष्टिगत संदिग्ध व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मुखबिर की सूचना पर सतीश निवासी फतण गांव चौकी भीकमपुर थाना लक्सर, आशीष निवासी दुर्गानगर बैकुण्ठ धाम खडखडी, मनोज विजय नगर पानीपत हरियाणा को रोड़ी बेलवाला स्थित सुलभ शौचालय के पास झुग्गी झोंपड़ी में चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया।


