वार्ड 50 मैदानियान की कांग्रेस प्रत्याशी नीलोफर अंसारी को मिल रहा जनसमर्थन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 जनवरी। वार्ड 50 मैदानियान से कांग्रेस प्रत्याशी नीलोफर अंसारी को वार्डवासियों का समर्थन मिल रहा है। पिछले कार्यकाल में नीलोफर अंसारी ने बिजली, पानी, सड़क एवं सफाई व्यवस्था लागू करने में निर्णायक भूमिका निभाई। नीलोफर अंसारी का कहना है कि उन्होंने हमेशा वार्ड वासियों की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही महिलाओं की पेंशन, राशन कार्ड एवं स्वास्थ्य कार्ड विशेष रूप से बनवाए गए हैं।

नीलोफर अंसारी के पति हाजी शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि जन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रमुखता से काम किया जाता है। कांग्रेस पार्टी विकास की पक्षधर है। वार्ड वासियों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए हर संभव मदद की जाती है। सड़कों एवं नालियों की पुलिया के निर्माण पूर्व में कराए गए हैं। वार्ड वासी किसी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। नीलोफर अंसारी वार्ड वासियों के सुख-दुख में हमेशा ही साथ खड़ी हुई है। अंकित चौहान ने कहा कि नीलोफर अंसारी पढ़ी-लिखी महिला हैं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी वह काम करती हैं। परिवारों में नशे के प्रति भी उनके द्वारा जागरूकता की जा रही है। बालक बालिकाओं की शिक्षा को लेकर भी जागरूकता अभियान वार्ड में चलाए गए हैं। निश्चित रूप से नीलोफर अंसारी पुनःजीत हासिल कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगीे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *