कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला फूंका

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 7 अक्तूबर। राहुल गांधी का अभद्र पोस्टर जारी करने पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर भाजपा नेता ओछी हरकत कर रहे हैं। जिसे कांग्रेस जन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का अपमान देश के लिए शहादत देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व उनके उत्तराधिकारियों का अपमान है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा। पार्षद राजीव भार्गव और वरिष्ठ नेता ओ.पी. चैहान ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा में हताशा का माहौल है। हताशा और निराशा में भाजपा के लोग राहुल गांधी के चित्र के साथ छेड़छाड़ करने जैसी हरकतों पर उतर आए हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी व वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी ने कहा कि राहुल गांधी का अपमान कांग्रेस जन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लाॅक अध्यक्ष विकास चंद्रा, अमित नौटियाल, सोम त्यागी, तुषार कपिल, विमल शर्मा साटू, पार्षद मेहरबान खान, सुहैल कुरैशी, छम्मन पीरजी, रफी खान, शौकत अली चीचू, पार्षद जफर अब्बासी, पुनीत कुमार, तहसीन अंसारी, राकेश गुप्ता, कैलाश प्रधान, लक्ष्य चैहान, अश्विन कौशिक, लीला कोरी, अंजू द्विवेदी, आशा कोरी, रोशनी कालियान, अनूप कुमार, नेहा लोनी, रिषभ वशिष्ठ, वेद रानी, सत्यपाल शास्त्री, आकाश बिरला, अशोक गुप्ता, अमित कुमार, रवि ठाकुर, जितेन्द्र सिंह, दीपक कोरी, अवधेश कुमार, नवाज अब्बासी, ओमप्रकाश, जाशिद अंसारी, मनीष गुप्ता आदि सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *