तनवीर
सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक रवि बहादुर, निवृतमान मेयर अनिता शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए शामिल
भाजपा को हटाना है, कांग्रेस को लाना है-सतपाल ब्रह्मचारी
हरिद्वार, 16 जनवरी। बृहष्पतिवार को कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान ने दूधाधारी चौक भूपतवाला से शिवमूर्ति चौक तक रोड़ शो निकाला। रोड़ शो में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक रवि बहादुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड़ शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर कॉरिडोर हटाना है, कांग्रेस को लाना है।
निगम की संपत्ति को बचाना है, भाजपा को हटाना है, जाता पे न पाते पे मोहर लगेगी हाथ पे के नारे लगाए। रोड़ शो में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ से कांग्रेस नेता गदगद दिखे। हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस सांसद व हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस की निवर्तमान मेयर अनीता शर्मा और कांग्रेसी पार्षदों ने सरकारी मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए करोड़ों रूपए की भूमि दान में दी। लेकिन भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज का संचालन निजी हाथों में सौंपकर आमजन की भावनाओं से खिलवाड़ किया है।
कोरीडोर योजना को लेकर सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा सरकार को संत समाज, व्यापारी, तीर्थ पुरोहितों के हित को ध्यान में रखकर कोरीडोर का निर्माण करना होगा। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में नशाखोरी हावी है। जनता बदलाव के मूड में है। हरिद्वार में अगला मेयर कांग्रेस का ही होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा भाजपा की नीतियों से हरिद्वार की जनता आहत है। मेडिकल कॉलेज का निजीकरण, कोरीडोर योजना, नशाखोरी, महिला सुरक्षा को लेकर जनता परेशान है।
ज्वालापुर विधायक इं.रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा का कार्य जनता को लूटना है। इसके लिए अलग- अलग हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। मेयर प्रत्याशी के पुत्र वरूण बालियान ने कहा हरिद्वार कांग्रेस मय नजर आ रहा है। भाजपा के नगर विधायक का तिलस्म टूटने जा रहा है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव इशिता सेढा, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा, मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी, निवर्तमान मेयर अनीता शर्मा, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, मुरली मनोहर, सोम त्यागी, डा.संजय पालीवाल, विकास चंद्रा, निवृतमान कांग्रेसी पार्षद राजीव भार्गव, प्रत्याशी कैलाश भट्ट, नितिन यादव, अजय गिरी, महावीर वशिष्ठ, रवि ठाकुर, शहाबुद्दीन, नेहा शर्मा , दिग्विजय सिंह, आशुतोष, ओपी चौहान, तरुण व्यास, करण सिंह राणा, कैश खुराना, याज्ञिक वर्मा, अश्विन कौशिक, लता जोशी, पुष्पा जोशी, शशि झा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्चकर्ता शामिल रहे।