तनवीर
जनप्रिय नेता हैं तिलकराज बेहड़-सुनील अरोड़ा
हरिद्वार, 2 फरवरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेम नगर मार्ग स्थित होटल में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड का जन्म दिन धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम संयोजक सुनील अरोड़ा एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों ने मां गंगा से उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सभी ने केक काटकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने कहा कि सरकार में स्वास्थ्य मंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के उपनेता के रूप में उन्होंने हमेशा ही राज्य वासियों की आवाज को उठाने का काम किया।
इलेक्ट्रॉनिक मीटर को लेकर जनता के हितों में आवाज उठाई। बिना भेदभाव के विकास कार्यों को अंजाम दिया। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों का भी खुलकर विरोध करने वाले नेता किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ जनता के प्रिय नेता हैं। किच्छा के विकास में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उनका मार्गदर्शन का लाभ हमेशा ही युवा नेताओं को मिलता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.संजय पालीवाल एवं अरविंद शर्मा ने कहा कि राजनीति को सेवा का माध्यम मानने वाले किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ राज्य एवं केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ दिलाने का काम करते है।ं
सभी वर्गों के विकास में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। भाजपा की गलतनीतियो का खुलकर विरोध करते हैं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम करते हैं। मां गंगा उन्हें दीर्घायु प्रदान करे। इस दौरान अरविंद शर्मा, सुनील अरोड़ा, दिव्यांश अग्रवाल, संजय पालीवाल, रमणीक सिंह, संजय शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, हरद्वारी लाल, विशाल अग्रवाल, कैश खुराना, कार्तिक शर्मा, नमन अग्रवाल, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, अनिल भास्कर, जतिन हांडा, जगदीश असवाल, रणवीर शर्मा, सोहित सेठी, सुभाष मिश्रा, विकास सैनी, मनोज जाटव, अंकुर सैनी, विकास चंद्र, दीपक टंडन, मनोज सैनी, डा.दिनेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।


