संविधान दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया डा.भीमराव अंबेडकर को नमन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 नवम्बर। संविधान दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि संविधान हमें जीने का अधिकार देता हैं संविधान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम लोकतांत्रिक देश में निवास करते हैं। जिसमें सभी को समान अधिकार प्राप्त है।

युवा नेता वरुण बालियान और निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से महिलाओं को वोट देने का अधिकार आजाद भारत में पहली कलम से दिया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर ने कहा कि डा.अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से भारत के सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए। जिसके माध्यम से समाज में फैली असमानता को दूर करने में कामयाबी मिली।

वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत एक सम्प्रभुता सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य है। इस दौरान सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, रेखा गुप्ता, निवर्तमान पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी, सुहैल कुरैशी, ऋषभ वशिष्ठ, बिंदेश गुप्ता, अंकित चौधरी, जावेद खान, अबरार, अज्जू खान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *