तनवीर
हरिद्वार, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मध्य हरिद्वार स्थित कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस रविश भटीजा ने कहा कि देश के मंे आज जो माहौल चल रहा है। वह इंसानियत व भाई चारे के लिए खतरा है।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और युवा नेता समर्थ अग्रवाल ने कहा कि अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति पर चल रही भाजपा देश को बांट रही है। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेते हैं की देश में हम एकता और भाई चारे के साथ देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। गौरव चौहान व मनोज जाटव ने कहा कि देश को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार आज भी भारत की आत्मा और लोकतांत्रिक चेतना का आधार हैं। गांधी जी का जीवन हमे सत्य सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रद्धांजलि देने वालों में विकास चंद्रा, समर्थ अग्रवाल, अनिल ठाकुर, सरिता शर्मा, अखिल शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, आशु श्रीवास्तव, दीपक टंडन, सार्थक ठाकुर, गौरव ठाकुर, मानू वालिया, अरविंद राठी, वीरू गुप्ता आदि शामिल रहे।


