कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पंडित नेहरू ने रखी आधुनिक भारत की नींव-अमन गर्ग
हरिद्वार, 27 मई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विकास कालोनी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष लता जोशी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के उपरांत आधुनिक भारत की नींव रखी।

पब्लिक सेक्टर की स्थापना कर नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया। पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता ओपी चौहान ने कहा कि पंडित नेहरु ने पंचशील योजना के माध्यम से सशक्त भारत की नींव रखी। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि पंडित नेहरु आजादी के आंदोलन में 9-10 वर्ष जेल में रहे और आजादी के बाद सार्वजनिक संस्थाओं की नींव रखकर देश का कायाकल्प किया। निवर्तमान पार्षद इसरार सलमानी और वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी ने कहा कि पंडित नेहरु ने पूरे विश्व में अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया और विदेशों में भी उनकी नीतियों को सराहा गया। वरिष्ठ नेता सोम त्यागी और नेता मनोज सैनी ने कहा कि पंडित नेहरु ने लाखों लोगों को पब्लिक सेक्टर के माध्यम से रोजगार देकर मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव रखी और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अंजू द्विवेदी, सुभद्रा अग्रवाल, इरफान अंसारी, पुनीत कुमार, निवर्तमान पार्षद रियाज अंसारी, मेहरबान खान, सुहैल कुरैशी, सद्दीक गाड़ा, उदयवीर सिंह, नवाज अब्बासी, मनोज जाटव, विजय प्रजापति, दिव्यांश अग्रवाल, समर्थ अग्रवाल, सी.पी.सिंह, मोहन सिंह राणा, मण्डल अध्यक्ष गगनदीप सिंह, ओम मलिक, करन सिंह राणा, भरत ठाकुर, शौकत अली, रजत त्यागी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *