घरेलू गैस सिंलेडर के दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

लव शर्मा


हरिद्वार, 8 अप्रैल। केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में गैस सिलेंडर लेकर शिवमूर्ति चौक पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि महंगाई को काबू करने में नाकाम केंद्र की बीजेपी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर जनता को जोरदार झटका दिया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है।

अर्थव्यवस्था की तरफ कोई ध्यान नहीं है। बीजेपी चुनाव में गैस सिलेंडर सस्ते करने का वादा करती है। लेकिन सत्ता में आने पर अपना वादा पूरा नहीं करती। मुरली मनोहर, राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं। महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सरकार सिर्फ नाम परिवर्तन में लगी हुई है। युवा नेता वरुण बालियान, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ता है। महंगाई बढ़ने से घर का बजट बिगड़ जाता है। सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश सिंह, पार्षद सुनील कुमार, हिमांशु गुप्ता, विवेक भूषण विक्की, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, कैलाश भट्ट, राजीव भार्गव, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, हाजी शहाबुद्दीन, तरुण व्यास, राजेंद्र चुटेला, अंजू मिश्रा, अंजू द्विवेदी, रंजना शर्मा, ग्रेस कश्यप, पिंकी, रंजना, सीमा, आरती, डोली, वीरेंद्र भारद्वाज, शुभम जोशी, नितिन यादव, दीपक टंडन, रमणीक सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *