विडियो:-सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान जारी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन होने से काम कर रहे लगभग 36 से ज्यादा मजदूर फंसे हुए हैं।

सुरंग में दिन रात काम चल रहा था। सुरंग निर्माण में करीब एक हजार मजदूर लगे थे।जो अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे थे। भूस्खलन के दौरान सुरंग में लगभग 40 श्रमिकों के फंसे होने की सूचना है।उत्तरकाशी जिला प्रशासन ,जिलाधिकारी एसपी और एनडीआरएफ, एसआरएफ टीमे रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

सुरंग के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकलने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान जारी है। अंदर फंसे लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए पाइपो को भी सुरंग में छोड़ा गया है जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रोहेला मौके पर रेस्क्यू अभियान का जायजा ले रहे हैं। बड़ी संख्या में प्रशासन मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *