तनवीर
भाईचारे का पर्व है ईद-अनिता शर्मा
हरिद्वार, 31 मार्चं। मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ज्वालापुर स्थित ईदगाह में नमाज अता कर लौट रहे नमाजियों का कांग्रेस नेेत्री पूर्व मेयर अनिता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और मिठाईयां खिलाकर ईद की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनिता शर्मा ने कहा कि ईद भाईचारे का पर्व है। कुछ असामाजिक तत्व देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। जिसे होने नहीं दिया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नेता अशोक शर्मा और डा.संजय पालीवाल ने कहा कि सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने चाहिए। ईद और होली ऐसे त्यौहार हैं जिसमें सभी मतभेद भुलाकर एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दी जाती हैं।
कांग्रेस ने सदैव भाईचारे का संदेश दिया। महेश प्रताप राणा व प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जोड़ने में विश्वास रखती है। सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, मयंक, राजबीर सिंह चौहान, पूनम भगत आदि ने भी नमाजियों का स्वागत किया। राजीव चौधरी, राजबीर सिंह चौहान व पूनम भगत ने सभी को ईद की शुभकानाएं देते हुए कहा कि आपसी एकता और भाईचारा ही भारत की पहचान है। सभी वर्गो में आपसी सौहार्द से ही देश आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर मौलाना आरिफ, ईदगाह कमेटी के सदर जमशेद खान, पार्षद सुनील कुमार, पार्षद अरशद ख्वाजा, पार्षद अहसान अंसारी, पार्षद नोमान अंसारी, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, इसरार सलमानी, जफर अब्बासी, शहाबुद्दीन, पुनीत कुमार, मकबूल कुरेशी, चौधरी बलजीत सिंह, मंजू सिंह, सतेंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर, शुभम अग्रवाल, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, हरद्वारी लाल, मुकेश, गौरव शर्मा, जगदीप असवाल, भानू आदि शामिल रहे।


