तनवीर
हरिद्वार, 25 अक्तूबर। कांग्रेस पार्टी की और से 27 अक्तूबर को दीपावाली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। टिबड़ी स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित किए जा रहे दीपावाली मिलन समारोह में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, स्वामी शरदपुरी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा व मनोज जाटव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा फहराकर किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता आम लोगों के साथ मिलकर दीपावली मनाएंगे तथा मिष्ठान वितरण किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि खुशीयां बांटने से बढ़ती है। समाज के जरूरतमंदों, गरीबों और वंचितों के साथ मिलकर त्योहार मनाने से त्योहार की खुशीयां बढ़ जाती हैं। समाज को एकता के सूत्र में बांधने, भारत की परंपरांओं, संस्कार और भाईचारे को कायम रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जरूरी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष लता जोशी, अरविन्द शर्मा ने सभी को दीपावाली की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।