तेजी से किया जा रहा सीवर लाईन के लिए खोदी गयी सड़कों का निर्माण कार्य

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 4 जून। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवर लाईन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन रात निमार्ण कार्य किया जा रहा है। विगत एक दिन में 253.3 मीटर पैकेज 1 एवं पैकेज 2 के निर्माण कार्य पूरे किए गए हैं। सीवरेज कार्य के लिए शहर में खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए थे।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 1 एवं पैकेज 2 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्यों के अंतर्गत 4 जून को पैकेज 1 के अंतर्गत राणा रोड सीसी 47.7 रोड मीटर, लोधा मंडी सीसी रोड 20 मीटर, प्रेम विहार चौक सीसी रोड 45.6 मीटर, गायत्री तपोवन सीसी रोड 30 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है, कुल 143.3 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 2 के अंतर्गत गणपतिधाम फेस 2 पावर ब्लॉक 15 मीटर गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 60 मीटर, मोहन इंक्लेव सीसी रोड 35 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 110 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किया जा रहा है।

Leave a Reply