विडियो:-गैस बुक नहीं होने से परेशान हो रहे उपभोक्ता, एजेंसियों और गोदामों पर पहुंच रहे लोग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 11 मार्च। अमेरिका इजरायल व ईरान युद्ध की खबरों के बीच देश में गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंकाओं के चलते उपभोक्ताओं में पैनिक की स्थिति बन गयी है। गैस एजेंसियों ओर गोदामों पर बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। जिससे अचानक मांग बढ़ने के कारण सप्लाई व्यवस्था पर दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताते हुए लोगों से चिंता नहीं करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

प्रशासन का कहना है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने जिले के सभी गैस डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ बैठक कर प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर रसाई गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते कुकिंग गैस की कमी की खबरों के बीच केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन बुकिंग के संबंध में नए नियम जारी करने के बाद उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गयी है। जिससे गैस सिलेंडर की बुकिंग में अचानक बढ़ोतरी हुई है। ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने के कारण डिलीवरी व्यवस्था पर असर पड़ा है। इसी वजह से लोगों को गैस मिलने में कुछ देरी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी ओर देश भर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर अस्थायी रोक लगाए जाने की खबरों से हरिद्वार के होटल, ढाबों और आश्रमों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई है। गैस सप्लाई बाधित होने से कई प्रतिष्ठानों को खाना बनाने और दैनिक संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और जरूरत के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस सिलेंडर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *