श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों को बताया गौसेवा का महत्व

Dharm
Spread the love


सारे कष्टों को हर लेती है गौमाता-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री
हरिद्वार, 10 मार्च। श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर रामनगर कालोनी ज्वालापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन भक्तों को गौसेवा का महत्व बताते हुए भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा अवश्य करनी चाहिए। गौ माता के भीतर समस्त देवी देवताओं का वास है और गौसेवा करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गौ माता की सेवा करने वाले को मृत्यु के उपरांत नरक यात्रा नहीं करनी पड़ती। उसके जीवन में दुख, दरिद्रता, कष्ट और संकट नहीं आते हैं। गौ माता अपनी सेवा करने वाले के सारे कष्टों को हरण कर लेती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी बाल्य काल में वृंदावन रहते हुए गौसेवा की थी। प्रत्येक व्यक्ति को गौमाता के प्रति भक्ति भाव रखते हुए गौरक्षा के लिए आवाज उठानी चाहिए। पूर्व पार्षद रेनू अरोरा, श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार के सचिव चिराग अरोड़ा, मुख्य यजमान सोमी देवी राजपूत, प्रिया राजपूत, रिंकी राजपूत, काजल राजपूत, दीपक राजपूत, हर्षित राजपतू, रीना जोशी, पंकज जोशी, काव्य जोशी, गुंजन जोशी, रुद्राक्ष भट्ट, रिंकी भट्ट, पंडित सचिन पैन्यूली, पंडित आदित्य जागुड़ी, सीमा पाराशर, दीप्ति भारद्वाज, रिंकू शर्मा, ललिता मेहता, सतवीर राणा आदि ने भागवत पूजन किया।