विडियो:-समारोह पूर्वक मनायी जाएगी काउंट सीजर मैटी की जयंती-डा.केपीएस चौहान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 दिसम्बर। इएमए के केंद्रीय कार्यालय ज्वालापुर में इएमए से जुड़े चिकित्सकों की बैठक को सम्बोधित करते हुए इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने बताया कि 11 जनवरी को इलेक्ट्रोहोम्योपैथी के अविष्कारक काउंट सीजर मैटी की 217वी जयंती राष्ट्रीय इलेक्ट्रोहोमियोपैथी दिवस के रुप मे अलीपुर बहादराबाद स्थित इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च सेंटर के सभागार में समारोह पूर्वक मनायी जायेगी।

डा.केपीएस चौहान ने बताया कि समारोह मे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथी, विधायक आदेश चौहान व इएमए की आसाम प्रदेश अध्यक्ष डा.कबिता शर्मा विशिष्ट अथिती तथा अन्य प्रदेशों से प्रख्यात चिकित्सक शामिल होंगे। समारोह में कैंसर, ट्यूमर, गाल ब्लेडर तथा रीनल स्टोन आदि पर चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किये गये शोध कार्य प्रस्तुत किये जायेगे। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

बैठक मे डा.वीएल अल्खनिया, डा. हीना कुशवाहा, डा.लक्ष्मी, डा.एसके अग्रवाल, अशोक कुशवाहा, डा.आदेश शर्मा, डा.सुबोध चौहान, डा.एमटी अंसारी, डा.आफाक, डा.अमरपाल अग्रवाल, डा.वसीम अहमद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *