विडियो:-परमार्थ आश्रम घाट पर होगा नृत्य कला महोत्सव का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


तबला, मृदंग, पखावज, बांसुरी एवं गिटार की मधुर संगत प्रस्तुत करेंगे कलाकार
हरिद्वार, 22 मई। भारतीय संस्कृति फाउंडेशन की ओर से परमार्थ आश्रम घाट पर नृत्य कला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भारतीय संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मानवी शर्मा ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान महोत्सव की रूपरेखा, उद्देश्य एवं सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम परमार्थ आश्रम घाट पर आयोजित किया जा रहा नृत्य कला महोत्सव भारतीय शास्त्रीय कलाओं की विभिन्न शैलियों को समर्पित एक अनूठा आयोजन है।

महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत के कलाकार अपनी सुंदर प्रस्तुतियां देंगे, जिसमें तबला, मृदंग, पखावज, बांसुरी एवं गिटार जैसे वाद्यों की मधुर संगत देखने को मिलेगी। इस दौरान भव्य गंगा आरती का आयोजन भी किया जाएगा। हजारों की संख्या में लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन गंगा आरती से जुड़ेंगे, जो एक रिकॉर्ड होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में भव्य गंगा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। जिसका निर्देशन प्रसिद्ध कलाकार डा.रागिनी मक्कड़ करेंगी। महोत्सव का समापन सामूहिक गंगा आरती के साथ होगा, जिसमें सैकड़ों कलाकार एक साथ आरती करेंगे।

डा.रागिनी मक्कड़ ने बताया कि नृत्य एवं संगीत के माध्यम से गंगा के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को अभिव्यक्त किया जाएगा। प्रैसवार्ता में फाउंडेशन की सचिव रितु शर्मा, सुनीता गोड़, मीडिया प्रभारी ममता चौहान, रितु शर्मा तथा भाजपा नेता राहुल चौहान मौजूद रहे और सभी महोत्सव में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि गंगा नृत्य कला महोत्सव भारतीय संस्कृति, कला एवं आध्यात्मिक चेतना का अनूठा संगम है, जो समाज में सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *