भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

Haridwar News
Spread the love

संजय वर्मा


हरिद्वार, 5 फरवरी। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार का स्वागत ओबीसी समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने किया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में ओबीसी समाज का मान सम्मान सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्व समाज के नेता है। यह सारी दुनिया देख चुकी है।ऐसे नेतृत्व के हाथों देश सुरक्षित है। ओबीसी समाज को प्रमुखता के साथ दायित्व सम्मान और सत्ता में भागीदारी दी जा रही है।

उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनसे संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी टीम के साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा को आगे बढ़ाएं। पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार ने कहा कि मुझे जिस विश्वास के साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेतृत्व ने दायित्व सौंपा है उसका निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए पाटी को मजबूत बनाने में योगदान करेंगे। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल चैहान, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल सहित भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।