रमजान के दौरान व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 फरवरी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी ने रमजान के दौरान सफाई, बिजली, पेयजल आदि व्यवस्था सुधारने की मांग की है। मुनव्वर कुरैशी ने कहा कि 3 दिन बाद रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। इसलिए नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग तरावीह की नमाज पढ़ने आते हैं। मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाए। नियमित रूप से सड़कों एवं नालियों की सफाई की जाए।

जिससे नमाजियों को असुविधाओं का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बिजली विभाग से भी अपील की कि रमजान के महीने में अघोषित बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। जिससे पेयजल की आपूर्ति बाधित न हो। नागरिक सुविधाओं से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में व्यवस्थाओं का संज्ञान लेकर सुधार करना चाहिए। ज्वालापुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों पर भी अंकुश लगाया जाए। सड़कों पर बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते हैं। जिससे नमाजियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *