विडियो:-श्रावण शिवरात्रि पर भक्तों ने किया महादेव शिव का जलाभिषेक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 अगस्त। धर्मनगरी में सावन की शिवरात्रि की धूम रही। शिवभक्तों ने शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवारों के लिए मंगल कामना की। जलाभिषेक के लिए सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। कनखल स्थित श्री दक्षेश्वर महादेव, पौराणिक बिल्केश्वर महादेव मंदिर, नीलेश्वर महादेव, तिल भांडेश्वर मंदिर, दरिद्र भंजन, दुख भंजन महादेव मंदिर सहित तमाम शिवालयों में दिन भर जलाभिषेक करने वालों की भारी भीड़ रही।

कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर को भगवान शिव की ससुराल कहा जाता है। इसलिए दूर-दूर से शिव भक्त हरिद्वार पहुंचकर दक्ष मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए आते हैं। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया। जलाभिषेक को संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं की अधिक संख्या को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *