विकास कार्यों में भेदभावपूर्ण नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी:- सुहेल अख्तर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा निर्माण कार्यों में भेदभाव पूर्ण नीति का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन प्रेषित कर निर्माण कार्यों में बरती जा रही भेदभाव पूर्ण नीति को समाप्त करने की मांग की है। पार्षद सुहेल अख्तर ने कहा कि अधिकारी कांग्रेसी पार्षदों के साथ निर्माण कार्यों में भेदभाव कर रहे हैं। वार्डों में पुलिया सड़क एवं नालियों के निर्माण के लिए 10 से 12 लाख का निर्माण कार्य सुनिश्चित किए गए थे।

वार्ड पार्षदों के वार्डों में निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे हैं। क्योंकि भेदभाव अपनाया जा रहा है सुहेल अख्तर ने कहा कि जनहित के निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं लगानी चाहिए। वार्ड की जनता लगातार पार्षदों से ही वार्डों में विकास कार्यों के निर्माण की मांग करती है। ऐसे में अधिकारी अगर प्रस्तावित निर्माण कार्यों में ही अटकलें लगाएंगे,तो वार्डो का विकास कैसे होगा।

पार्षद उदयवीर चौहान एवं पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि वार्डों में निर्माण कार्य तेजी के साथ होने चाहिए। भेदभाव पूर्ण नीति नहीं अपनानी जानी चाहिए। डबल इंजन सरकार विकास कार्यों को प्रमुखता देती है लेकिन नगर निगम के अधिकारी विकास कार्यों में ही कांग्रेसी पार्षदों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पार्षद जफर अब्बासी एवं महावीर वशिष्ठ ने कहा कि विकास कार्य वार्डो में समान रूप से किए जाने चाहिए। भेदभावपूर्ण नीति ना हो वार्डो का विकास करने का दायित्व पार्षदों का ही बनता है। जनता उनसे विकास कार्यों के लिए फरियाद करती है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में भेदभावपूर्ण नीति ना हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *