डा.आदेश शर्मा बने इएमए हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 जनवरी। इएमए की जनपद हरिद्वार शाखा का पुर्नगठन किया गया है। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट आफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर के सभागार में आयोजित इएमए चिकित्सकों की बैठक में सर्व सम्मति से डा.आदेश शर्मा को अध्यक्ष, डा.विक्रम चौहान को उपाध्यक्ष, डा.चांद उस्मान को महामंत्री, डा.अशोक कुशवाहा को सचिव, गुलाम साबिर को कोषाध्यक्ष, डा.अमरपाल अग्रवाल को जनपद प्रभारी नियुक्त किया गया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवीन कार्यकारिणी का शपथ गृहण कार्यक्रम फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जायेगा। बैठक में डा.वीएल अल्खनिया, डा.ऋचा आर्य, डा. हीना कुशवाहा, डा.शमा परवीन, डा.एमटी अंसारी, डा.बीबी कुमार, डा.हरबंस सिंह, डा. कमलेश शर्मा, डा.सुबोध चौहान, डा.विनीत सहगल, डा.अरशद अंसारी, डा.सुरेंद्र कुमार आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *