साढ़े तीन लाख की स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 25 मार्च। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने स्मैक तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से साढ़े तीन लाख रूपए कीमत की 12.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेगुलेटर पुल नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान एसआई मनीष भंडारी, कांस्टेबल दिनेश व अनिल वर्मा ने हारुन पुत्र फैज आलम निवासी पिरान कलियर को स्मैक समेत गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *