विडियो :-नशे के बड़े सौदागरों को सलाखों के पीछे भेजें

Crime Haridwar News
Spread the love

तनवीर

मासिक अपराध गोष्ठी मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस अधिकारियों को महिला एवं बाल अपराधों को हल्के में ना लेने की हिदायत दी। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए एसएसपी अजय सिंह ने प्रत्येक कोतवाली थाने में वेलफेयर ऑफिसर एवं महिला कर्मियों के लिए शहर एवं देहात क्षेत्रों की महिला हेल्पलाइन अधिकारियों की रिड्रेसल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कोतवाली एवं थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित के साथ किया गया। व्यवहार महत्वपूर्ण है पीड़ित को न्याय दिलाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। नशे के कारोबारियों पर नकेल लगाने की बात कही नशे के बड़े सौदागरों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम करें ।उन्होंने यह भी कहा कि गोकशी मे सन लिप्त लोगों पर गैंगस्टर गुंडा एक्ट में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।किसी भी सूरत में अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा।