गांजे समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 10 अक्तूबर। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 4 किलो गांजा बरामद हुआ है। एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए कडी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान लाल पुल नहर पटरी आम के पेड के पास से एक व्यक्ति पंकज पुत्र लब्बाराम निवासी राजीव नगर लाल मन्दिर कालोनी ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 3.939 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई समीप पाण्डेय, कांस्टेबल अर्जुन सिंह व सुनील सिह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *