गांजे समेत नशा तस्कर दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 27 मार्च। थाना सिडकुल पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नशा तस्करी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में सिडकुल थानाध्यक्ष ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है।

बृहष्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दवा चौक से आकाश पुत्र लालू निवासी टांडा भागमल लकसर हाल निवासी रावली महमूद थाना सिडकुल को गांजे समेत दबोच लिया। पुलिस टीम में एसआई संजय चौहान, हेडकांस्टेबल गजेंद्र व प्रदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *