विडियो :-ई रिक्शा चालकों ने किया पूर्व विधायक संजय गुप्ता का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


ई रिक्शा चालकों को राहत दिलाने में पूर्व विधायक संजय गुप्ता का विशेष सहयोग-नवीन अग्रवाल
पुलिस प्रशासन का भी जताया आभार
हरिद्वार, 12 जनवरी। पंचपुरी ई रिक्शा महासंघ के पदाधिकारियों ने महासचिव नवीन अग्रवाल के संयोजन में लकसर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। ई रिक्शा चालकों के रूट में बदलाव को लेकर ई रिक्शा चालक एवं मालिक एवं रिक्शा महासंघ के पदाधिकारी हर्षित हैं। महासचिव नवीन अग्रवाल ने कहा कि रूट निधा्र्ररण को लेकर प्रशासन द्वारा चालकों को राहत दी गयी है। अब रिक्शा चालक यात्रीयों को लाने ले जाने में असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रिक्शाओं का रूट परिवर्तन करने पर उन्होंने एसएसपी अजय सिंह, एसपी यातायात रेखा यादव, टीआई विकास पवार का आभार व्यक्त किया। नवीन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने चालकों के समक्ष आ रही परेशानियों को समझा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रूट परिवर्तन में सहयोग प्रदान किया। संजय गुप्ता ई रिक्शा चालकों के हितैषी हैं। ई रिक्शा चालक अब रोजी रोटी सही तरीके से कमा सकेंगे। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने कलर कोड निर्धारित किए थे। चालकों के समक्ष परेशानियां आ रही थी। पुलिस प्रशासन द्वारा अब रूट निर्धारण में बढ़ोतरी की है। जिससे चालकों को अब कोई परेशानी नहीं आएगी।

अध्यक्ष रविदत्त पप्पी ने कहा कि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने ई रिक्शा चालकों की लड़ाई को लड़ा। जिसके लिए वे उनके आभारी हैं। चालकों को समक्ष परेशानियों को समझा। पुलिस प्रशासन द्वारा रूट बढ़ाए गए। स्वागत करने वालों में उपाध्यक्ष अशोक कश्यप, संतोष पंत, विकास सिंह, विजेंदर, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार, सोनू राठौड़, अर्जुन पाल, पप्पू थपलियाल, शुभम, राज नारायण,. नन्हे, कमल, पप्पू, राकेश,. अन्नू,. पवन, चरण सिंह राठौर, प्रितम, वतन झा, ़ित्रभुवन पाण्डे,. मनीष, भानू, सुशील, अमित चैधरी, विकास, अरुण कुमार, पुनित, विपिन, अमर पाल, विजेन्द्र तलवारी, जोनी, आरिफ, अनिल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *