तनवीर
दीपक शर्मा के नेतृत्व में होगा श्रवणनाथ नगर का चहुमुखी विकास-मदन कौशिक
हरिद्वार, 7 जनवरी। नगर निगम चुनाव में वार्ड 11 श्रवणनाथ के भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नगर विधायक मदन कौशिक, भाजपा की महापौर प्रत्याशी किरण जैसल, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप और शहर के प्रथम मेयर मनोज गर्ग ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि श्रवण नाथ नगर हरिद्वार का हृदय है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से उतरने वाला यात्री सीधे श्रवण नाथ नगर में ही। आता है। वार्ड में सभी सुविधाओं का समावेश होना चाहिए।

यहां बिजली, पानी, सीवर, सड़क जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उच्च कोटि की हांे। इसके लिए भाजपा पार्षद का जीतना जरूरी है। दीपक शर्मा के नेतृत्व में वार्ड का चहुंमुखी विकास होगा।
महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि वे हरिद्वार की बेटी है। उन्होंने 10 वर्षों तक निगम पार्षद के रूप में मायापुर वार्ड की सेवा की है। उनके परिवार ने पिछले 25 साल इस वार्ड की सेवा की है। उनके ससुर स्वर्गीय आसाराम भी दो बार सभासद रहे हैं। मेयर चुने जाने पर आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है।
सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता के साथ लगना होग। सभी 60 पार्षद प्रत्याशियों सहित मेयर का चुनाव भी जीतेंगे। वार्ड पार्षद प्रत्याशी दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा के चहुंमुखी विकास के लिए वे चुनाव में उतरे हैं। विजयी होने पर वार्ड वासियों को निगम की सभी सुविधाओं का लाभ दिलाना ही उनका लक्ष्य है। इस अवसर पर वार्ड चुनाव संयोजक विमल ध्यानी, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल कुमार, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, महेश गौड़, चुनाव प्रभारी भोला शर्मा, चंद्रशेखर कुर्ल, विकास तिवारी, आशीष पंत, करण वर्मा, संजय त्यागी, जयपाल रोहिला, नरेश गोयल, ललित गोयल, हरमोहन सिंह बबली, तरुण आहूजा, महेंद्र बिष्ट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


