तनवीर
रानीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पाँच हजार का इनामी वाहन चोर आरोपी को धर दबोचा ।आरोपी शातिर किस्म का है आधा दर्जन से अधिक वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पाँच हजार का इनामी बदमाश अफजाल पुत्र तरीकत निवासी मेरठ को शिवालिक नगर पीठ बाजार में घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।
रानीपुर पुलिस ने आरोपी अफजाल को चाकू के साथ गिरफ्तार किया।अफजाल की गिरफ्तारी में रानीपुर पुलिस एवं सीआयू के संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है ।थाना अध्यक्ष कुंदन सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अफजाल शातिर किस्म का अपराधी है। शिवालिक नगर में हौंडा सिटी चोरी करने की घटना को अंजाम दे चुका है। वर्ष 2020 में पुलिस के वाहन चोरी कर फरार चल रहा था ।अफजाल पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे भी पंजीकृत हैं। काफी समय से अफजाल को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस टीम में मुख्य रूप से निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ,निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट सीआईयू,उप निरीक्षक रंजीत तोमर,एस एस आई अनुरोध,कास्टेबल अर्जुन राकेश, सचिन अहलावत, अजय राज ,हेड कास्टेबल सुंदर पदम,कास्टेबल वसीम, अजय सीआईयू हरिद्वार शामिल रहे।


