पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने किया चैंपियंस जिम का उद्घाटन

Uttarakhand
Spread the love


युवाओं के लिये खेल, व्यायाम और शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष महत्व- डा.निशंक
हरिद्वार, 17 नवम्बर। पावरलिफ्टिंग में नौ अन्तर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतने वाली तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित संगीता राणा द्वारा शिवालिक नगर में स्थापित किए गए संगीता राणा चैंपियंस जिम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। डा.निशंक ने कहा कि युवाओं के लिए खेल, व्यायाम और शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष महत्व है। हरिद्वार की बेटी अन्तर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर संगीता राणा ने अपनी खेल उपलब्धियों को केवल व्यक्तिगत सफलताओं तक सीमित न रखते हुए जिम की स्थापना कर युवाओं को स्वस्थ, सशक्त एवं अनुशासित बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की है।

उन्होंने कहा कि संगीता राणा का यह प्रकल्प क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने, खेलों में आगे बढ़ने तथा राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड एवं भारत का नाम रोशन करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही देश का आदर्श नागरिक बनने की क्षमता रखता है। संगीता राणा ने अपनी अन्तर्राष्ट्रीय सफलताओं से इसे साबित किया है

इस अवसर पर कवयित्री चेतन्या सिखोला ने सरकार से ओलम्पिक खेलों की तरह गैर ओलम्पिक खेलों में देश का परचम लहराने वाले खिलाड़ियों को भी खेल उपकरण, अभ्यास और सेवायोजन जैसी सुविधाएं देने मांग की। संगीता राणा ने बताया कि आधुनिक मशीनों से लैस जिम फिजिकल फिटनेस के अलावा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पावरलिफ्टर तैयार करने की दिशा में भी काम करेगा। मेयर किरण जैसल ने कहा कि एक स्वस्थ इंसान ही स्वस्थ समाज, नगर और देश का निर्माण करता है।

कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार पाठक ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान बाडी बिल्डिंग में विश्व विजेता रहे कपिल गुज्जर, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, डा.जयपाल सिंह, मनोज गौतम, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, कवि अरविन्द दुबे, उद्यमी अरुणा वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार डा.राधिका नागरथ, श्रीजा त्रिपाठी, सुनील दत्त दुबे, वंदना आर्य, कमल शर्मा, आशुतोष शर्मा, रंजीता झा, संजीव चौधरी, रीना तोमर, योगाचार्या बबीता, डा.प्रिया आहूजा, वृंदा वाणी, मुकेश राणा, सुखपाल सिंह राणा तथा एसडीएम काशीपुर राहुल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply