स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्र में लाखों की चोरी के मामले में चार दबोचे

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 जनवरी। कोतवाली लक्सर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घने कोहरे व एकान्त का फायदा उठाकर स्कूलों व आगनबाडी केन्द्रो को निशाना बनाते थे। आरोपियों ने लकसर कोतवाली क्षेत्र में भूरना गांव के प्रा.वि. भूरनी गांव के आंगनबाडी केन्द्र, भूरनी गांव के प्रा.वि. और किसान इण्टर कालेज भूरनी में चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 3.50 लाख रूपए कीमत का माल बरामद किया है। क्षेत्र में सरकारी संस्थानों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओ का संज्ञान लेते हुये एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने लकसर कोतवाली प्रभारी को टीम गठित कर खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

कोतवाली प्रभारी द्वारा गठित टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की की जांच तथा मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर चोरों की गिरफ्तारी व चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए जाल बिछाते हुए लक्सर क्षेत्र से चोरी किया सामान बेचने की फिराक में लगे रोहित उर्फ लिला पुत्र विजय पाल, अजीत पुत्र सुरेश पाल व सोहित पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम भूरना लक्सर तथा गगन पुत्र श्याम सिह निवासी ग्राम दाबकी कला लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया।
पुलिस टीम में एसआई हरीश गैरोला, एसआई दीपक चौधरी, एसआई कर्मवीर सिंह, हेडकांस्टेबल मनोज मिनान, दीवान नेगी, पंचम प्रकाश, कांस्टेबल अरविन्द चन्देल, अनुप पोखरियाल, गंगा सिंह, जितेन्द्र रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *