तनवीर
हरिद्वार, 3 अगस्त। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन व कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से कोतवाली रोड़ स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्तम्भ पार्क में शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व स्वतंत्रता सेनानी स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मुकेश त्यागी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन अन्याय और शोषण जहां भी हो उसके खिलाफ डटकर मुकाबला करने की शिक्षा देता है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी राजन कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में हरिद्वार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और 1942 के आंदोलन में शहीद जगदीश वत्स ने हंसते हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।
पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तम्भ को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बालकिशन कोरी, अरुण शर्मा, सचिंद्र गिरी, प्रतिभा रोहिल्ला, रीता गुलाटी, विकास कंबोज, तरुण बेरी, खेमपाल, किशनपाल गाजी वाले, पंकज कोरी, आशु सिंह, करण राणा, पंकज शर्मा, रीता गुलाटी, रोहित शेट्टी, सुनीता त्यागी, पंकज शर्मा, दिनेश कुमार, खुशीराम शर्मा, उत्तम कुमार, संजय कुमार, विनोद जैन, संदीप अरोड़ा, रविंद्र नरूला, आशीष प्रधान आदि शामिल रहे।