गंगा हुई जल विहीन,निराश लौट रहे श्रद्वालु

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 अक्टूबर। यूपी सिंचाई विभाग ने दशहरे की रात से उत्तरी गंग नहर को बंद कर दिया है। गंग नहर की साफ सफाई व अन्य कार्याे के लिए यूपी सिंचाई विभाग द्वारा प्रतिवर्ष दशहरे से दीपावली तक गंगा बंदी की जाती है। गंगा को बंद किए जाने से हरकी पैड़ी सहित तमाम गंगा घाट जल विहीन हो गए हैं। घाटों पर जल नहीं होने से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु निराश हो रहे हैं। गंगा में डुबकी लगाकर स्नान करने का धार्मिक महत्व है। लेकिन बेहद कम जल होने के कारण लोग गंगा में डुबकी नहीं लगा पा रहे हैं। इससे जहां श्रद्धालु निराश हो रहे हैं।

यात्री एंव श्रद्वालुओं मे यूपी सिंचाई विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगो का कहना है कि यूपी ंिसंचाई विभाग को गंगा डुबकी लगाने लायक जल छोड़ना चाहिए। श्रद्धालु नरेश ने बताया कि उन्हें गंगा बंद होने की जानकारी नहीं थी। हरकी पैड़ी पर पर्याप्त जल नहीं देखकर निराशा हुई है। लोटे से स्नान करना पड़ा। गंगा बंदी के दौरान हरकी पैड़ी पर डुबकी लगाने लायक जल छोड़ा जाना चाहिए।

गौरतलब है कि यूपी सिंचाई विभाग द्वारा प्रतिवर्ष दशहरे से दीपावली तक गंगा बंद की जाती है। गंगा बंदी के दौरान गंगा घाटों पर कूडा करकट फैला हुआ है। पुराने कपडें गंदगी गंगा घाटों पर साफ नजर आ रही है। क्षेत्र के लोगो का कहना है। शासन प्रशासन एंव समाजिक संस्थाओं को गंगा सफाई अभियान शुरू करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *