अब मशीनों से चमकेंगे घाट, कांवड़ मेले से पहले नगर निगम की विशेष तैयारी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 24 जुलाई। गंगा घाटो सफाई अब अत्याधुनिक स्क्रबर एव ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों से की जाएगी। नगर आयुक्त नंदन कुमार के प्रयासों से नगर निगम ने कोटक बैंक के सहयोग से अत्याधुनिक स्क्रबर एवं ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों की व्यवस्था की है। मशीनों से नियमित रूप से घाटों की सफाई की जाएगी। शुक्रवार को मेयर किरण जैसल ने मशीनों से घाटों की सफाई की शुरूआत की है।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार केवल एक शहर नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कांवड़ मेले और आगामी कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण देने के लिए आधुनिक स्क्रबर एवं ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से घाटों की सफाई की व्यवस्था की गयी है। आधुनिक मशीनों के माध्यम से घाटों की सफाई अधिक प्रभावी, तेज एवं व्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी।

इस दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर योगेश मिश्रा तथा सफाई निरीक्षक आकाश कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply