तनवीर
हरिद्वार, 27 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने प्रैस बयान जारी करते हुए कहा कि आॅनलाइन व्यापार लगातार बढ़ रहा है। जिससे व्यापारियों को दुकानों का किराया व अन्य खर्च निकालने भी मुश्किल हो गए हैं। छोटे मझौले व्यापारी आॅनलाइन व्यापार के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। सुनील अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए। कोरोना काल, आपदा एवं अन्य आयोजनों में व्यापारियों का भरपूर सहयोग रहता है। सरकार को भी व्यापारियों की आय के स्रोत अर्जित करने में सहयोग करना चाहिए।
जिससे व्यापारियों की स्थिति ठीक हो सके। उन्होंने कहा कि बढ़ती आॅनलाइन खरीददारी के कारण व्यापारी हताश निराशा का सामना कर रहे हैं। दुकानों में पैसा लगाकर व्यापारी अपनी रोजमर्रा की आय भी एकत्र नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को व्यापारियों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। आॅनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाया जाए। जिससे धर्मनगरी के व्यापारियों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ती महंगाई पर भी अंकुश लगाया जाए। बढ़ती महंगाई के कारण गरीब, असहाय निर्धन परिवार परेशान हैं।


