अजय गर्ग बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 फरवरी। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने अजय गर्ग को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया है। अजय गर्ग ने भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल का आभार जताया और कहा कि व्यापारियों को संगठित करने का काम किया जाएगा। व्यापारी सदैव ही शासन प्रशासन का सहयोग करते हैं। अजय गर्ग ने कहा कि भाजपा की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। व्यापारियोें के हितों के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करते हुए संगठन द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।

व्यापारियों के समक्ष आने वाले परेशानियों और समस्याओं को संगठन के माध्यम से हल कराया जाएगा। मनोज खन्ना, अनिल गुप्ता, गौरव गुप्ता, गगन गुप्ता, संदीप गुप्ता, समीर गुप्ता, सचिन अग्रवाल, अरूण खन्ना, अमित गर्ग आदि ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत किए गए अजय गर्ग का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।