शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में किया गुरू शिष्य संवाद का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 सितम्बर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में दीपशिखा सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच की और से गुरू शिष्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा.मीरा भारद्वाज के राजलोक विहार कालोनी ज्वालापुर स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सुशील कुमार त्यागी अमित ने व संचालन डा.मीरा भारद्वाज ने किया। वृंदा शर्मा ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव डा.बाजश्रवा आर्य रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं अपराजिता, अनामिका, इरा चौधरी, आराध्या कौशिक, अर्णव धामा, सोनाक्षी गोसाई,ं सन्नी मिश्रा, देवाशीष, आराध्य अग्रवाल और नचिकेता आर्य आदि ने प्रश्न एवं जिज्ञासा के माध्यम से अपनी बात गुरुओं के साथ साझा की और समाधान प्राप्त किया। विषय विशेषज्ञ शिक्षाविद डा.अशोक गिरी, डा.निशा शर्मा, डा.विजय त्यागी, सुंदर चौधरी, वृंदा शर्मा और डा.मीरा भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं के संग वार्ता करते हुए उनकी जिज्ञासा का समाधान किया।
मुख्य अतिथी डस.बाजश्रवा आर्य ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु शिष्य संवाद कार्यक्रम समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। दीपशिखा मंच ने युवा शक्ति को चिंतन का अवसर देकर एक सार्थक और अनूठी पहल की
है। ऐसे कार्यक्रम आज की आवश्यकता हैं। गुरु शिष्य के संबंधों में प्रगाढ़ता लाने वाले है। दीपशिखा मंच द्वारा सभी प्रतिभागियों को अंग वस्त्र एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। डा.सुशील कुमार त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *