Haridwar news मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ मचने से छः लोगों की मृत्यु, विडियो

Haridwar News
Spread the love

Haridwar news

तनवीर

हरिद्वार:-मनसा देवी मुख्य मार्ग पर इलेक्ट्रिक करंट फैलने की अफवाह के चलते भगदड़ मचने से छः लोगों के मृत्यु की पुष्टि प्रशासन द्वारा की गई है। करीब 9:00 बजे से पुलिस प्रशासन राहत बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। भगदड़ में 35 श्रद्धालु को अस्पताल लाया गया था। जिनमें से छः लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को हायर सेंटर भी रेफर किया गया है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सीढ़ीयो पर इलेक्ट्रिक करंट फैलने की अफवाह के कारण भगदड़  मची थी। सुबह 9:00 बजे कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही मौके पर राहत बचाव कार्य किए गए। भगदड़ में 35 घायल अस्पताल लाया गया। जिसमें से 6 की मृत्यु की पुष्टि की गई। बाकी 23 सामान्य घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। 5 गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *