तनवीर
हरिद्वार, 20 मार्च। कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करने व संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सोमवार को हरिद्वार आयी कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान हेमा पुरोहित ने अश्विन कौशिक को महानगर कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि सेवादल कांग्रेस संगठन व समाज के बीच की कड़ी है। सेवादल की भूमिका को मजबूत करते हुए नए सदसयों को जोड़ने व कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल भास्कर ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में सेवादल की अहम भूमिका है।
पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा ने कहा कि सेवादल अनुशासित संगठन है। नए सदस्यों को जोड़ने से संगठन और मजबूत होगा। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। कांग्रेस सेवादल के पूर्व महानगर अध्यक्ष नितिन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा के प्रचार प्रसार के साथ सरकार की विफलताओं को उजागर करने का काम किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे स्वंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने में योगदान करेंगे। बैठक में रेणु रूहेला, बबीता विरमानी, पूनम पुरोहित, सोहन सेहरावत, रविन्द्र धीमान, डा.सुशील शर्मा, राजेश शर्मा, वरूण सहगल, मुनेश्वर सहगल, त्रिमोहन कौशिक, विभाष मिश्रा, रोहित सहगल, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।


