हिंदू रक्षा सेना ने दी ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह को श्रद्धांजलि

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 15 दिसम्बर। तमिलनाडु में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर हिंदू रक्षा सेना के पदाधिकारियों ने सतनाम साक्षी घाट पर मां गंगा में पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश प्रभारी महंत कमल दास महाराज ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र जीवित बचे सैन्य अधिकारी थे।

जिनके निधन से भारतीय सेना को गहरा आघात पहुंचा है। क्योंकि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पहले ही भारतीय सेना के 13 जांबाज सिपाही शहीद हो चुके हैं। भारतीय सेना अपने अदम्य साहस और शौर्य के बल पर दिन रात दुश्मनों से देश की रक्षा करती है और दुश्मन की हर घुसपैठ का मुंह तोड़ जवाब देती है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को देश की सेवा के लिए कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पराक्रम और अत्यंत पेशेवराना अंदाज से देश की सेवा की।

राष्ट्र रक्षा में उनकी सहभागिता देश हमेशा याद रखेगा। हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश संयोजक स्वामी मोतीराम गिरि महाराज ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी देश के वीर जवान दुश्मनों से देश की रक्षा करते हुए हर चुनौती का सामना करते हैं और जरूरत पड़ने पर अपने प्राण भी हंसते-हंसते न्यौछावर कर देते हैं। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह साहस एवं शौर्य की एक साक्षात प्रतिमूर्ति थे। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। ऐसे वीर जवानों से ही भारत देश स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जैसे वीर जवान का जीवन प्रत्येक युवा को देश के प्रति समर्पण का संदेश देता है। सभी को उनके सहासिक जीवन से प्रेरणा लेकर देश की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जैसे साहसिक सैनिक भारतीय सेना को मजबूती प्रदान करते हैं,

जो अपनी नेतृत्व क्षमता और कुशल रणनीति के चलते सेना का मनोबल ऊंचा रखते हैं। देश के इतिहास में उनका नाम सदैव स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रद्धांजलि देने वालों में जिला अध्यक्ष अभिनव भारद्वाज, संजय शर्मा, प्रदीप त्यागी, रवि शर्मा, हर्षित, वरुण शर्मा आदि कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *