तनवीर
हरिद्वार, 27 फरवरी। जगजीतपुर स्थित महर्षि विद्या मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने हास्य कविता, डांडिया, होली पर आधारित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन शिक्षिका इशा प्रधान और पूनम पांडे ने किया। सरस्वती वंदना के साथ प्रधानाचार्य राजीव त्यागी सहित सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने कहा कि होली के रंग भाईचारे और प्रेम से रहने की सीख देते हैं। जिस प्रकार होली के रंग एक साथ सुंदर दिखते हैं। वैसे ही हम सबको साथ मिलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि रंगों के महापर्व होली पर शिक्षकों को अपना जीवन छात्र-छात्रों के लिए समर्पित करते हुए उनके जीवन को सही दिशा देकर सफलता के रंग भरने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही छात्रों को भी शिक्षकों के प्रसासों को सार्थक करते हुए सफलता हासिल कर देश की प्रगति में योगदान करना चाहिए।
अध्यापक विनय कंडपाल ने होली पर पानी बर्बाद ना करने, स्कूल की कोऑर्डिनेटर भावना चौहान और जया ज्योति ने सभी छात्र-छात्राओं को ऑर्गेनिक कलर का उपयोग करने की सीख दी। कार्यक्रम में प्रज्ञा पूरी, प्रीति रस्तोगी, विक्रांत सिंह, चारू शर्मा, नीतू पांडे, शिप्रा चौधरी, अनुराधा सैनी, आदर्श चौहान, दीपिका सैनी, सोनम भट्ट, शैलजा शर्मा, इशा प्रधान, ममता मलिक, सुनीता दुबे, श्रुति शर्मा, शशी शेखर, प्रेरणा भटनागर, प्रीति मिश्रा, ऋषिकेश द्विवेदी, पूनम पांडे, अर्चना जैन, शालिनी चौधरी, सुमन तनेजा, भूपेंद्र सिंह नेगी, संजीवनी शर्मा , काजल आदि मौजूद रहे।


