भारतीय योग संस्थान का स्थापना दिवस मनाया

Haridwar News
Spread the love


राहत अंंसारी

हरिद्वार, 10 अप्रैल। भारतीय योग संस्थान के अंतर्गत हरिद्वार इकाई के पश्चिमी क्षेत्र शिवालिक नगर क्षेत्र पार्क जे.के.एंडएच में संचालित योग केंद्र द्वारा 55वा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से की गयी। गहरे लम्बे श्वास, गायत्री मन्त्र के साथ आसन, ताड़ आसन, योग मुद्रा, त्रिकोण आसन, उष्ट्र आसन, मकर आसन, श्वासन एवं सिंघासन का अभ्यास किया गया। प्राणायाम में चन्द्र भेदी, भ्रामरी, एवं ध्यान क्रिया संपन कराई गयी। महिला साधक शिखा अग्रवाल ने सुन्दर भजन की प्रस्तुति एवं वरिष्ठ साधिका रेखा सिंघल ने योग मंजरी पुस्तिका में प्रकाशित अपनी कविता का पाठ किया।

इस दौरान पश्चिमी जिला प्रधान सुरेश भट्ट ने भारतीय योग संस्थान का लक्ष्य एवं गतिविधियों, साहित्य सम्बन्धी उपलब्धता की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (सेवानिवृत) टीके बनर्जी के अलावा लेबर कमिश्नर अरविन्द सैनी, शिव मंदिर शिवालिक नगर के अध्यक्ष एके माथुर, उपाध्यक्ष एलपी शर्मा, सचिव ब्रिन्दाबन बिहारी, सहसचिव हरिनाम कटियार, ज्ञानेश सक्सेना, वीके सक्सेना, सामुदायिक केंद्र के उपाध्यक्ष आरके शर्मा, शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा, सीनियर सिटिजन फोरम के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, शिव मंदिर योग केंद्र के संस्थापक सदस्य जीके ग्रोवर एवं महिला विंग की आशा ग्रोवर के अतिरिक्त बड़ी संख्या में साधक एवं साधिकाओ ने प्रतिभाग किया। गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन योग साधिका मंजू बालियान द्वारा किया गया। पवन कुमार सक्सेना, देवेन्द्र शंकर, मोहन लाल शर्मा, अशोक मेहता (सभासद), पी एस राठी, अमिता गोयल, शशि बाला, सतीश चन्द्र अग्रवाल, दीपक विष्ठ, आरएस मिश्रा, एसपी मौर्या ने कार्यक्रम का आयोजन में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *