तनवीर
हरिद्वार, 1 मार्च। होली के अवसर पर शिव विहार कालोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में फूलों की होली का आयोजन किया गया। शिव विहार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे से फूलों से होली खेली और भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण के भजनों का आनंद उठाया। इस अवसर पर नगर निगम के सफाई हवलदार किशोर, सफाई कर्मचारी ओमकार, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था देखने वाले राजेंद्र कुमार एवं निखिल यादव को सम्मानित किया गया।
सोसाइटी के अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता ने कालोनी में सफाई और स्ट्रीट लाईट व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में सोसाइटी के संरक्षक मीनाक्षी बंसल, सतन कुमार, महेश अग्रवाल, सुरेश साहनी, राजेश चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार नामदेव, उपाध्यक्ष नेमिशरण, महामंत्री संदीप नामदेव, वरिष्ठ मंत्री अशोक कुमार, मंत्री पोरुष गोयल, कार्यालय प्रभारी अंशुल गोयल, कोष्याध्यक्ष रोहित भाटिया, संगठन मंत्री रवि सैनी, मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित, प्रचार मंत्री राजीव राणावत, विधि सालाहकार अभिषेक रोहेला एवं सदस्य विनीत गुप्ता, राजकुमार भारद्वाज, अंकुर गोयल, योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे और कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।


