हरिद्वार लोकसभा सीट से मुस्लिम समाज को मिले टिकट-मनव्वर कुरैशी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 11 जून। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी के संयोजन में आयोजित बैठक में पार्टी हाईकमान से हरिद्वार लोकसभा सीट से मुस्लिम समाज को टिकट दिए जाने की मांग की गयी। ट्रक यूनियन रोड़ पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए मनव्वर कुरैशी ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की भारी संख्या को देखते हुए भाजपा को मुस्लिम समाज को पार्टी टिकट देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति से प्रभावित मुस्लिम समाज लगातार भाजपा से जुड़ रहा है। ऐसे में हरिद्वार सीट से मुस्लिम समुदाय के किसी नेता को भाजपा उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। इससे मुस्लिम समाज का भाजपा के प्रति जुड़ाव और मजबूत होगा तथा समाज में भी अच्छा संदेश जाएगा। बैठक में इंतजार शेख खान, हरीश शर्मा, जावेद साबरी, वसीम साबरी आदि ने भी विचार रखे।