दिलों को जोड़ने का महापर्व है होली-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 12 मार्च। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली दिलों को जोड़ने का महापर्व है। होली पर गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलने से भाईचारा और मजबूत होता है। होली बुराईयों को छोड़कर अच्छाई की राह पर चलने की शिक्षा भी देती है।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भारतीय परंपरांओं में पर्वो का विशेष महत्व है। सभी पर्व एक सार्थक संदेश समाज को देते हैं। भारत विभिन्न धर्म संप्रदायों को मानने वालों का देश है। सभी धर्म संप्रदाय मिलजुल कर एक दूसरे के त्यौहारों में शामिल होते हैं। जिससे देश की एकता अखण्डता मजबूत होती है। विभिन्न धर्म संप्रदायों के बीच एकता भारत की ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर प्रेम पूर्वक होली पर्व मनाएं।

होली मनाते समय किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं। परंपरागत तरीके से होली मनाएं। होली की खुशीयों में समाज के कमजोर वर्ग को भी शामिल करें। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न होने पर सभी सन्यासी अखाड़े भगवान शिव की नगरी काशी में होली मनाएंगे और देश की उन्नति प्रगति के लिए प्रार्थना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *