विडियो:-लालढांग में सैकड़ो ने ली उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में भी नाकाम रही सरकार-सुरेंद्र कुकरेती
हरिद्वार, 19 जनवरी। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लालढांग में उत्तराखंड क्रांति दल का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोंगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने दल में शामिल हुए सभी लोगों को सदस्यता ग्रहण करायी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को मूलभूत सुविधा देने में भी नाकाम रही है। आज उत्तराखंड का युवा बेरोजगार घूम रहा है और गांव में बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।

वरिष्ठजन व महिलाएं स्वास्थ्य सुविधा ना होने के करण दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता दोनों राष्ट्रीय दलों से त्रस्त हो चुकी है। पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। रोजाना हज़ारो लोग उक्रांद से जुड़ रहे हैं। जनता अब समझ चुकी है कि उत्तराखंड राज्य का गठन कराने वाला उक्रांद ही प्रदेश को बचा और चला सकता है। व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि युवा राज्य उत्तराखंड के युवाओं को राष्ट्रीय दलों ने नशे में धकेलने का षड़यंत्र किया है।

जिला संयोजक गोकुल सिंह रावत ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव करने का मन बना चुकी है और 2027 में बदलाव होकर रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, मोहन सिंह असवाल, केंद्रीय महामंत्री संगठन गणेश काला, महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, संदीप अग्रवाल, रवि जैन, सुरेंद्र कुमार महानगर अध्यक्ष सागर कुमार प्रजापति, तुषार चौधरी, सागर कुमार, युवा महानगर अध्यक्ष कल्पेश पांडे, हेमलता जोशी, यशोदा यादव, मीनाक्षी उत्तराखंडी, अंजलि शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सदस्यता लेने वालों में सुरेंद्र सिंह रावत, जगदीश अमोली, बीरबल सिंह नेगी, चंद्रप्रकाश बोठियाल, नवीन चमोली, जगत सिंह पटवाल, त्रिलोक सिंह नेगी, भरतसिंह नेगी, सुखपाल सिंह नेगी, सोहनसिंह नेगी, पूरण सिंह, मनीष नेगी, आशीष नेगी, अभिषेक नेगी, सूरज नेगी, रेखा देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *