जिला चिकित्सालय में एमआरआई तथा सिटी स्कैन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की

Haridwar News
Spread the love


अमरीश

हरिद्वार, 19 अक्टूबर। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रवीश भटीजा ने कार्यकर्ताओं के साथ राजकीय जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेश गुप्ता के माध्यम से
मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर जिला चिकित्सालय में एमआरआई तथा सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान रवीश भटीजा ने कहा कि हरिद्वार विश्व स्तरीय तीर्थनगरी वह पर्यटन स्थल है। साल भर होने वाले लक्खी स्नान पर्वो व विशाल कांवड़ मेले में देश भर से करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं।

इसके अलावा प्रत्येक छह वर्ष बाद कुंभ व अर्द्धकुंभ का आयोजन भी होता है। विशाल संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होने के बावजूद जिला अस्पताल में एमआरआई व सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। इन सुविधाओं के अभाव में शहर व जिल की स्थानीय जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जरूरत होने पर स्थानीय लोगों व बाहर से आए श्रद्धालुओं को निजी चिकित्सालयों में भारी रकम खर्च कर एमआरआई व सिटी स्कैन कराना पड़ता है।

रवीश भटीजा ने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होना है। ऐसे में जिला चिकित्सालय में चिकित्सका सुविधाओं की कमी दूर करते हुए एमआरआई तथा सिटी स्कैन की सुविधा जल्द से जल्द से उपलब्ध करायी जानी चाहिए। साथ ही चिकित्सकों की कमी को भी दूर किया जाए। ज्ञापन देने वालों में राहुल चैहान, विश्रांत शर्मा, कार्तिक शर्मा, रविंद्र नेगी आदि भी शामिल रहे।