स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कार्यक्रम के दौरान किसानों के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार26जनवरी ।भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड प्रभारी सुरेश कुमार छिल्लर तथा वरिष्ठ किसान नेता कालूराम राम जयपुरिया ने उत्तराखण्ड के हरिद्वार में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार विधायक मदन कौशिक से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर किसानों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा हुई। किसान नेट सुरेश कुमार छिल्लर ने बताया कि खेती से जुड़े मुद्दों, किसानों की आर्थिक स्थिति, फसल लागत, सिंचाई, बिजली, खाद-बीज तथा सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को लेकर अपनी बात मजबूती से रखी।
विधायक मदन कौशिक ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के लिए उचित स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दोहराया गया।
इस मुलाकात को किसान हितों के लिए सकारात्मक और महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *